ऑर्चिड आईलैंड सोसाइटी में फ्लैट का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 May, 2026 02:51 PM

plaster fall down from flat in orchid iland society

सेक्टर-51 की ऑर्चिड आइलैंड सोसाइटी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट के छज्जे का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। छज्जे का एक हिस्सा एक फ्लैट की खिड़की तोड़ते हुए डबलबैड के पास भी जा गिरा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-51 की ऑर्चिड आइलैंड सोसाइटी में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट के छज्जे का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। छज्जे का एक हिस्सा एक फ्लैट की खिड़की तोड़ते हुए डबलबैड के पास भी जा गिरा। गनीमत यह रही कि जहां यह छज्जे का हिस्सा गिरा वहां कोई भी मौजूद नहीं था और जिस फ्लैट में इसका मलबा गिरा वहां बच्चे डबल बैड पर थोड़ी दूर सोए हुए थे। जोरदार आवाज सुनकर घरों में सोए हुए लोग बाहर निकल आए और यह नजारा देखकर दंग रह गए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

लोगों ने बताया कि आज सुबह 4 बजे यह घटना सोसाइटी के फ्लैट नंबर 456 पर हुई। लोगों ने बताया कि आए दिन इसी तरह की घटनाएं सोसाइटी में होती रहती हैं जिसकी वह कई बार बिल्डर को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई का नाम बिल्डर द्वारा कोई काम नहीं किया जाता। केवल आश्वासन देकर ही चले जाते हैं। आज जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त सभी लोग घरों में सोए हुए थे अन्यथा यहां कोई मौजूद होता तो यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था। 

 

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से छज्जे का एक बड़ा हिस्सा जमीन पर आ गिरा है। इसके साथ ही छज्जा बनाने में लगाए गए सरिए भी नीचे गिर गए हैं जिसने सोसाइटी निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए हैं। सोसाइटी निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की प्रशासन से मांग की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!