48 घंटे तक बिजली गुल, सोसाइटी निवासियों का फूटा गुस्सा, देर रात को लगाया जाम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 Apr, 2026 11:27 AM

adani angan society residents protest against builder and dhbvn late night

सेक्टर-89ए की अडानी आंगन अफोर्डेबल सोसाइटी में 48 घंटे से बिजली कटौती का दंश झेल रहे सोसाइटी निवासियों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। सोसाइटी निवासियों ने देर रात को सड़कों पर उतरकर जाम लगा दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-89ए की अडानी आंगन अफोर्डेबल सोसाइटी में 48 घंटे से बिजली कटौती का दंश झेल रहे सोसाइटी निवासियों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा। सोसाइटी निवासियों ने देर रात को सड़कों पर उतरकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके और अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग बिजली न आने तक सड़क को जाम रखने पर अड़े रहे। कुछ ही देर में बिजली आने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सोसाइटी निवासियों ने बताया कि काफी लंबे समय से वह बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं। शिकायत पर न तो बिजली निगम कार्रवाई करता है और न ही बिल्डर की तरफ से कोई संज्ञान लिया जाता है। रात भर बिजली गुल रहने से व केवल उनका बल्कि उनके परिवार का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। रोजमर्रा के जरूरी काम भी रूक गए हैं। सोसाइटी में बना एसटीपी भी ठप हो गया है जिससे बदबूदार पानी पूरी सोसाइटी में फैला हुआ है और वह इस गंदगी में रहने को विवश हो रहे हैं। अब भी पिछले 48 घंटे से लगातार बिजली कटौती हो रही है। शिकायत के बावजूद भी जब समाधान नहीं हुआ तो वह आज सड़कों पर उतरकर पटौदी रोड को जाम करने को विवश हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह शिकायत करते आ रहे हैं तो किसी भी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी, लेकिन जिस तरह से जाम लगाने के बाद उनकी सुनवाई हुई है तो ऐसे में साफ है कि वह अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब हर बार सड़कों पर ही उतरेंगे। 

 

वहीं, लोगों के प्रदर्शन और नारेबाजी करने के कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। बिजली आने के बाद जब सोसाइटी निवासी सड़कों से हटे तो पुलिस ने यहां ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त कराई। वहीं, लोगों ने भी साफ कर दिया है कि वह अपनी मांगों को लेकर जिला नगर योजनाकार कार्यालय में भी शिकायत देंगे। शिकायत के बाद भी अगर उन्हें समाधान नहीं मिला तो वह सड़कों को एक बार फिर जाम करने पर विवश हो जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!