Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Aug, 2026 10:51 PM

सुशांत लोक सेक्टर-28 निवासी सुशील कुमार पबरेजा को झांसे में लेकर अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से तीन लाख 93 हजार 263 की ठगी कर करने का मामला सामने आया है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सुशांत लोक सेक्टर-28 निवासी सुशील कुमार पबरेजा को झांसे में लेकर अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से तीन लाख 93 हजार 263 की ठगी कर करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 20 जून 2026 की है। पीड़ित सुशील कुमार पबरेजा के पास एक अनजान नंबर से मैसेज और कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका पिछला बिजली का बिल अपडेट नहीं हुआ है। शातिर ने डराते हुए कहा कि अगर तुरंत बिल अपडेट या पेंडिंग राशि जमा नहीं की गई, तो आज रात ही उनके घर की बिजली काट दी जाएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही पीड़ित के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल तीन लाख 93 हजार 263 की ठगी कर डाली। जब पीड़ित ने दोबारा उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ आया।