Special Train: इस दिन तक चलेगी हिसार-रोहतक होकर हरिद्वार जाने वाली स्पेशल, रेलवे ने बढ़ाए फेरे

Edited By Isha, Updated: 19 May, 2026 01:15 PM

special train traveling to haridwar via hisar and rohtak will now run until may

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में मची मारामारी के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन ने भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन

डेस्क: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में मची मारामारी के बीच उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन ने भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से न केवल हरियाणा बल्कि गुजरात और राजस्थान के उन हजारों यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी, जो मई के इस तपते महीने में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे हरिद्वार और ऋषिकेश के ठंडे वातावरण में जाने की योजना बना रहे हैं।

 उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 09271 (भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल) 31 मई तक हर रविवार सुबह 04:25 बजे गुजरात के भावनगर से प्रस्थान करेगी। राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों को पार करते हुए यह ट्रेन सोमवार दोपहर 03:00 बजे हरिद्वार स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09272 (हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस स्पेशल) 1 जून तक हर सोमवार शाम 04:25 बजे हरिद्वार से छूटेगी और तमाम स्टेशनों से होते हुए मंगलवार शाम 04:35 बजे भावनगर पहुंचेगी।

यह समर स्पेशल ट्रेन हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए बेहद मुफीद साबित होने वाली है। रूट के मुताबिक, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सफर तय करते हुए हरियाणा के सिवानी, हिसार, हांसी, भिवानी, कलानौर कलां, रोहतक, पानीपत और अंबाला कैंट स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर व रूड़की होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। हरियाणा के इन प्रमुख व्यापारिक और रिहायशी गढ़ों से सीधे जुड़ाव के कारण स्थानीय लोगों को दिल्ली जाकर ट्रेन बदलने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।

 सीपीआरओ अमित सुदर्शन के अनुसार, समर वेकेशन के दौरान भोलेनाथ की नगरी हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं की तादाद अचानक कई गुना बढ़ जाती है। इस रूट पर चलने वाली नियमित गाड़ियां पहले से ही हाउसफुल चल रही हैं और उनमें लंबी वेटिंग लिस्ट है। ऐसे में इस स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए जाने से नियमित ट्रेनों पर से यात्रियों का दबाव काफी हद तक कम होगा और लोगों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!