NCR में टैक्सी-डिलीवरी कंपनियों को CNG-EV वाहन करने होंगे इस्तेमाल ; हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 May, 2026 10:47 PM

now only electric and cng vehicles will run in ncr a big decision by the haryan

हरियाणा कैबिनेट की एक अहम बैठक चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में

चंडीगढ़ : हरियाणा कैबिनेट की एक अहम बैठक चंडीगढ़ सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई, जिनमें कई नीतिगत और प्रशासनिक फैसले शामिल रहे। राज्य सरकार ने इस बैठक में परिवहन, उद्योग, रोजगार और धार्मिक स्थलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए। 

मीटिंग में एक और बड़ा फैसला NCR क्षेत्र से जुड़ा रहा। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किया गया और प्रदेश के एनसीआई क्षेत्र में अब ईवी और सीएनजी गाड़ियां चलाने को मंजूरी दी गई है। सीएम ने बताया कि NCR में प्रदूषण कम करने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए ओला-उबर जैसी एप आधारित टैक्सी और फूड व अन्य डिलीवरी कंपनियों को CNG, इलेक्ट्रिक या कम प्रदूषण करने वाले वाहन ही इस्तेमाल करने होंगे।

गाड़ियों में सुरक्षा उपकरण और यात्रियों-ड्राइवरों का बीमा अनिवार्य होगा। इसके साथ ही हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों पर कोई रजिस्ट्रेशन टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

गौर रहे कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत समेत करनाल तक के इलाके दिल्ली एनसीआर में आते हैं। प्रदेश के कुल 14 जिले एनसीआर में आंशिक और पूरी तरह आते हैं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!