जनगणना ड्यूटी में कोताही, शराब पीकर की बदतमीजी, नहीं किया काम...शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

Edited By Isha, Updated: 12 May, 2026 08:50 AM

fir registered against teacher satish kumar

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने और कारण पूछने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ीखेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ थाना सदर भिवानी में प्राथमिकी

भिवानी: जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने और कारण पूछने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ीखेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ थाना सदर भिवानी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई चार्ज ऑफिसर तहसीलदार की शिकायत पर की गई। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने चेतावनी दी है कि गणना कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ीखेड़ा के शिक्षक सतीश कुमार की ओर से अपना कार्य शुरू नहीं किया गया। वहीं, उनकी सुपरवाइजर रितु की ओर से कारण पूछने पर उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। रितु ने चार्ज ऑफिसर तहसीलदार को दी शिकायत में बताया कि प्रगणक सतीश कुमार को बार-बार कहने के बावजूद भी वह गणना कार्य शुरू नहीं कर रहा था। आरोप है कि वह शराब पीकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। इसी के चलते शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। डीसी साहिल गुप्ता ने गणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने कार्य को गंभीरता से करें।  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!