मरीजों को बड़ी राहत, हरियाणा में आयुष्मान कार्ड पर इलाज बंद करने का फैसला वापस, इलाज रहेगा जारी

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 08:59 AM

decision to stop treatment on ayushman cards in haryana reversed

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पांच जून से आयुष्मान भारत (चिरायु योजना) के लाभार्थियों का इलाज नहीं करने के फैसले को वापस ले लिया है। हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी (एचएचपीए) के मुख्य

चंडीगढ़: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पांच जून से आयुष्मान भारत (चिरायु योजना) के लाभार्थियों का इलाज नहीं करने के फैसले को वापस ले लिया है। हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी (एचएचपीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सतबीर मान के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति और आश्वासन सामने आए। इनमें प्रमुख रूप से लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण, क्लेम सेटलमेंट प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाना व बिना उचित कारण की जाने वाली अनावश्यक कटौतियां रोकना शामिल है। साथ ही आश्वासन दिया गया कि सूचीबद्ध अस्पतालों की समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यवस्थित और संवादात्मक तंत्र विकसित किया जाएगा।

आईएमए ने बताया कि प्राधिकरण और निजी अस्पतालों के बीच नियमित संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या प्रशासनिक अड़चन को समय रहते दूर किया जा सके। संगठन ने यह भी कहा कि जहां भी क्लेम में कटौती की जाए, वहां उसका स्पष्ट और उचित कारण देना अनिवार्य होगा। आईएमए ने अपने सभी सदस्य अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं कि वे आयुष्मान टीम की तरफ से उठाई गई आपत्तियों का समय पर उत्तर दें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!