कचरा वाहन ने छीनी डेढ़ साल के मासूम की जिंदगी, परिवार की चीखों से दहल उठा इलाका...फतेहाबाद के भूना में दर्दनाक हादसा

Edited By Harman, Updated: 03 Jun, 2026 04:21 PM

a garbage truck took the life of a one and a half year old innocent child

हरियाणा के फतेहाबाद से दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां भूना शहर में नगरपालिका की कचरा उठाने वाली गाड़ी के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

फतेहाबाद : हरियाणा के फतेहाबाद से दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां भूना शहर में नगरपालिका की कचरा उठाने वाली गाड़ी के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना भूना शहर के वार्ड नंबर-9 की है। मृतक मासूम की पहचान प्रदीप कुमार के डेढ़ वर्षीय बेटे अंश के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मासूम घर के बाहर खड़ा था। इस दौरान गाड़ी का चालक दीपक घरों से कचरा लेने के बाद वाहन को बैक कर रहा था तभी घर के बाहर खड़ा अंश नीचे आ गया। बच्चे को गंभीर चोट लगने से सांसे थम गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया। वहीं माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चे के परिजनों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी है। बच्चे के परिजन चालक को पीछे से आवाज लगाते रह गए लेकिन वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!