Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 08:04 AM

विकास एवं पंचायत विभाग में बीते वर्ष दिसंबर में आयोजित हुई विभागीय परीक्षा का परिणाम भी ठीक नहीं रहा। परीक्षा में 46 में से केवल 3 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) उत्तीर्ण हो सके हैं।
चंडीगढ़: विकास एवं पंचायत विभाग में बीते वर्ष दिसंबर में आयोजित हुई विभागीय परीक्षा का परिणाम भी ठीक नहीं रहा। परीक्षा में 46 में से केवल 3 खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) उत्तीर्ण हो सके हैं।
विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्रा कुमार ने परिणाम से संबंधित अधिसूचना जारी की है। यह विभागीय परीक्षा पिछले वर्ष 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के दौरान 4 पेपर में कुल 450 अंक थे जिनमें से उत्तीर्ण होने के लिए 225 अंक लाना अनिवार्य था।
पहले पेपर में विकास एवं योजना के लिए 100 अंक थे, जिसमें से 50 प्रतिशत यानी 50 अंक लाना अनिवार्य था। इसी तरह से दूसरे पेपर में विकास एवं योजनाएं के लिए 100 में से 50 अंक, तीसरे पेपर में बजट और अकाउंट के लिए भी 100 में से 50 अंक लाने थे। चौथे पेपर में विभागीय नियमों की परीक्षा में 150 में से उत्तीर्ण होने के लिए 75 अंक लाने की अनिवार्यता तय थी। सभी 4 पेपर में केवल 3 ही बीडीपीओ उत्तीर्ण हुए हैं।