हरियाणा में घर का सपना होगा पूरा: 10,649 प्लॉट-फ्लैट तैयार, ये गलती करने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 08:17 AM

dream of owning a house will be fulfilled in haryana 10 649 plots flats are rea

हरियाणा सरकार ने वीरवार को हाउसिंग फॉर ऑल विभाग को निर्देश दिए कि वे शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।

डेस्क: हरियाणा सरकार ने वीरवार को हाउसिंग फॉर ऑल विभाग को निर्देश दिए कि वे शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। चेतावनी दी है कि किसी अपात्र व्यक्ति या परिवार को योजना का लाभदिया जाता है तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जानकारी दी गई कि पात्रों को आवास उपलब्ध कराने के लिए 10649 प्लाट व फ्लैट तैयार हैं। इस पर सीएम ने जल्द ही इन्हें पात्रों को सौंपने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने यह निर्देश वीरवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के तहत हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। विभाग के महानिदेशक जे गणेशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 तथा लाइसेंसी कालोनियों में ईडब्ल्यूएस आवासों के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

बताया कि विभाग की ओर से आगामी समय में बचे हुए पात्र परिवारों को आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अब तक 5 योजनाओं के तहत प्रदेश में 2,31,215 परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 2375 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!