कैप्टन की कांग्रेस में वापसी पर हुड्डा का यू-टर्न, 24 घंटे में बयान से पलटे...बोले-मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 08:34 AM

hooda makes a u turn on captain s return to congress

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान 24 घंटे के भीतर ही राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान 24 घंटे के भीतर ही राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया।

बुधवार को दिए बयान में हुड्डा ने कैप्टन अमरिंदर को अपना वरिष्ठ साथी बताते हुए कहा था कि वे संपर्क में हैं और बातचीत हो सकती है। हालांकि, यह बयान सुर्खियों में आने के बाद गुरुवार को उन्होंने सफाई देते बहुए कहा कि उन्होंने कैप्टन की कांग्रेस न में वापसी को लेकर कोई बयान नहीं दिया था।

बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद पत्रकारों ने हुड्डा से कैप्टन अमरिंदर सिंह की संभावित - वापसी को लेकर सवाल किया था। सवाल में कैप्टन के उस बयान का भी उल्लेख किया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व पहले उनसे संपर्क में रहते थे लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद किसी ने संपर्क नहीं किया। साथ ही पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के उस बयान का हवाला भी दिया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि कैप्टन कांग्रेस में लौटना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।

इस पर हुड्डा ने कहा था कि ( कैप्टन अमरिंदर सिंह वरिष्ठ नेता हैं, पुराने साथी हैं, संपर्क में हैं और बातचीत हो सकती है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें तेज हो गई थीं। मामले ने तूल पकड़ा तो गुरुवार को हुड्डा ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर स्थिति स्पष्ट की।

 

उन्होंने कहा कि मीडिया में उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया है। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने वि केवल इतना कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह वरिष्ठ नेता और पुराने साथी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैप्टन की कांग्रेस में वापसी को लेकर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की थी। कैप्टन की कांग्रेस नेतृत्व से सीधे बातचीत होती है और इस विषय में वही बेहतर जवाब दे सकते हैं। ब्यूरो

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!