Edited By Harman, Updated: 27 May, 2026 04:31 PM

: पानीपत के गोहाना रोड स्थित गांव बिंझौल के पास देवगिरी फैक्टरी में काम कर रही एक महिला कर्मी की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति ने फैक्टरी प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए...
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के गोहाना रोड स्थित गांव बिंझौल के पास देवगिरी फैक्टरी में काम कर रही एक महिला कर्मी की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति ने फैक्टरी प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कानूनी कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक महिला की पहचान चम्पा हाल निवासी गांव बिंझौल, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वह फैक्टरी में काम के दौरान रोलिंग मशीन के पास से गुजर रही थी और अचानक मशीन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति प्रद्युम्न यादव ने आरोप लगाया कि फैक्टरी में कर्मचारियों को सेफ्टी कैप सहित जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जाते। उन्होंने इस घटना को प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा बताया। प्रद्युम्न के अनुसार, फैक्टरी प्रबंधन ने परिवार को ईएसआई, पीएफ और अतिरिक्त आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। मृतका अपने पीछे 2 बच्चों को छोड़ गई है।
वहीं, फैक्टरी के कॉर्पोरेट हेड चंद्रमोहन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इंकार किया है। उनका कहना है कि फैक्टरी में मशीन ऑपरेटरों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और यह एक अचानक हुआ हादसा है।