केएमपी एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसे में सिपाही की  मौत... 2 हेड कांस्टेबल घायल, पुलिस गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Harman, Updated: 22 May, 2026 01:56 PM

haryana policeman killed in accident on kmp expressway 2 head constable injured

हरियाणा के नूंह जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां केएमपी एक्सप्रेसवे पर खेड़ा खलीलपुर के पास देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो हेड कांस्टेबल...

नूंह :  हरियाणा के नूंह जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां केएमपी एक्सप्रेसवे पर खेड़ा खलीलपुर के पास देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, खेड़ा खलीलपुर के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक छोटा हाथी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम  मौके पर पहुंची। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही जान चली गई जबकि दो अन्य हेड कांस्टेबल घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इस खौफनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!