Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 09:15 AM

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में हरियाणा के जनस्वास्थ्य ढांचे को एक बड़ी मजबूती देते
चंडीगढ़: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में हरियाणा के जनस्वास्थ्य ढांचे को एक बड़ी मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक पैट और स्पेक्ट सुविधाएं शुरू करने को औपचारिक मंजूरी दे दी है। इस अपग्रेडेशन के बाद सरकारी अस्पताल भी सुपर-स्पैशिएलिटी निजी अस्पतालों की तर्ज पर उच्च स्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाएं देने में सक्षम हो सकेंगे। इस न्यूक्लियर मैडीसिन सुविधा की
शुरूआत से अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों, विशेषकर कैंसर, न्यूरोलॉजिकल (मस्तिष्क संबंधी) और हृदय रोगों से पीडित लोगों को सीधा लाभमिलेगा। पेट और स्पेक्ट जैसी उन्नत तकनीकें शरीर के भीतर कोशिकीय गतिविधियों और रक्त प्रवाह की सटीक मैपिंग करती हैं, जिससे डाक्टरों को ट्यूमर और अन्य गंभीर विकृतियों का बेहद शुरूआती चरणों में पता लगाने में मदद मिलती है।
आरती राव ने कहा कि नांगल चौधरी क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार ने लगभग 11.65 करोड़ रुपए की लागत से एक नए और अत्याधुनिक कम्युनिटी हैल्थ सैंटर के निर्माण को हरी झंडी दे दी है तथा इस परियोजना के लिए टैंडर भी जारी कर दिए गए हैं।