बदमाशों की खैर नहीं! पुलिस का नया 'RJSF' मॉडल; वारदात करने से पहले ही सलाखों के पीछे होंगे अपराधी

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2026 05:34 PM

criminals will be behind bars even before committing the crime

अपराध और गैंग्सटर नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हरियाणा पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग को नई दिशा दी है। राज्य के संवेदनशील जिलों रोहतक, झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद में गठित विशेष

डेस्क: अपराध और गैंग्सटर नेटवर्क पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हरियाणा पुलिस ने इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग को नई दिशा दी है। राज्य के संवेदनशील जिलों रोहतक, झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद में गठित विशेष आरजेएसएफ (रोहतक-झज्जर- सोनीपत-फरीदाबाद) यूनिट पिछले 10 वर्षों में अपराधों में शामिल अपराधियों का विस्तृत डिजिटल डाटाबेस तैयार कर उनकी लगातार निगरानी कर रही है। 

पुलिस का दावा है कि यह माडल अपराध होने के बाद कार्रवाई के बजाय अपराध की संभावनाओं को पहले ही खत्म करने पर केंद्रित है। पंचकूला में पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में इस पहल की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!