रॉन्ग साइड से आ रही डायल-112 ने ऑटो को उड़ाया, कई मजदूर लहूलुहान...पुलिस पर लगे बड़े आरोप

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 09:10 AM

dial 112 vehicle coming from the wrong side rams into auto rickshaw

शहर के नूरवाला के पास एक डायल-112 की गाड़ी ने फैक्टरी में मजदूरों को लेकर जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठी सवारियों व चालक को चोटें आईं। घायल मजदूरों को नागरिक अस्पताल

पानीपत: शहर के नूरवाला के पास एक डायल-112 की गाड़ी ने फैक्टरी में मजदूरों को लेकर जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठी सवारियों व चालक को चोटें आईं। घायल मजदूरों को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां पर डायल-112 के कर्मचारी भी पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई न करने की बात लिखवाकर इलाज करवाने को कहा।

मजदूरों पवन, कप्तान, रजत, प्रेम सिंह आदि ने बताया कि सभी नूरवाला अड्डे से ऑटो में अपनी फैक्टरी जा रहे थे। अचानक सामने से रांग साइड से आ रही पुलिस की डायल 112 गाड़ी ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। घायलों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों ने एक कोरे कागज पर समझौते के साइन करवा लिए।

उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को पानीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। घायलों में 2 के पैरों में फ्रैक्चर आया है जिन्हें करनाल मैडीकल कालेज रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!