Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2026 01:21 PM
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक स्टेज शो के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ मंच पर बदसलूकी की गई। हालांकि, डांसर ने इस मर्यादाहीन हरकत को
डेस्क: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक स्टेज शो के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ मंच पर बदसलूकी की गई। हालांकि, डांसर ने इस मर्यादाहीन हरकत को बर्दाश्त नहीं किया और मंच पर ही आरोपी युवक को सबक सिखा दिया।
घटना के वक्त डिंपल चौधरी स्टेज पर अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे रही थीं। तभी भीड़ में से एक सिरफिरा युवक सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए अचानक स्टेज पर चढ़ गया। परफॉर्मेंस के दौरान ही उसने डिंपल की कमर को छूने का प्रयास किया।
बदसलूकी पर डांसर का करारा जवाब, जड़ा थप्पड़
युवक की इस घिनौनी हरकत पर डिंपल चौधरी ने जरा भी देरी नहीं की। उन्होंने तुरंत खुद को पीछे खींचा और आत्मरक्षा व विरोध में उस युवक को मंच पर ही एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। डांसर का यह रूप देखकर आरोपी तुरंत पीछे हटा। इस घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों ने युवक को पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुद डिंपल चौधरी ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने महिला कलाकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर डिंपल के इस साहसी कदम की जमकर तारीफ हो रही है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।