करनाल: माता-पिता काम के सिलसिले से गए थे घर से बाहर, नाबालिग छात्रा ने कर दिया बड़ा कांड...

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Feb, 2026 12:30 PM

minor student commits suicide in karnal

करनाल जिले के तरावड़ी क्षेत्र से बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय स्कूली छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है।

करनाल : करनाल जिले के तरावड़ी क्षेत्र से बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है। यहां 16 वर्षीय स्कूली छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा के माता-पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर छोटी बहन ने सबसे पहले अपनी बड़ी बहन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद उसने घबराकर आस-पास के लोगों और पुलिस को सूचना दी।

मृतक छात्रा स्थानीय स्कूल में पढ़ाई कर रही थी और उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष 3 माह बताई जा रही है। घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पड़ोसी और ग्रामीण परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले को हर एंगल से जांच रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!