Edited By Harman, Updated: 04 May, 2026 06:22 PM

करनाल में मेरठ रोड पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार महिला और पुरुष की बड़े ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं इस भयानक घटना का मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए है।
करनाल : करनाल में मेरठ रोड पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां बाइक सवार महिला और पुरुष की बड़े ट्राले की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं इस भयानक घटना का मंजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँचे पुलिस जांच कर्मचारी नरेश ने बताया, करनाल मेरठ रोड पर एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसके बाद यहां मौके पर आकर देखा तो महिला और पुरुष दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनो के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। ट्रक चालक में मालिक को बुलाया गया है। उन्होंने बताया दोनो मृतक राहड़ा गांव के रहने वाले हैं। परिवार के लोगो को सूचना दी गई है।
घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीद लोगों ने जानकारी देते हुए बताया, हमने यहां आकर जिस वक्त देखा दोनो ट्रक के नीचे फसे हुए थे। ट्रक को रुकवाकर हमने दोनों मृतकों को ट्रक के नीचे से निकाला। चश्मदीद के अनुसार दोनो बाइक समेत ट्रक के नीचे फसे हुए थे, बाइक को भी ट्रक के नीचे से निकाला गया और ट्रक चालक को भी पकड़ा गया।उन्होंने बताया दोनो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।