बड़ी वारदात से दहला करनाल! स्कूटी सवार युवक को गोलियों से भूना

Edited By Harman, Updated: 20 Apr, 2026 12:19 PM

karnal a young man riding a scooter was shot four times

हरियाणा के करनाल शहर से एक बड़ी वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां देर रात बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं सरेआम हुई इस वारदात से पूरा इलाका कांप उठा है।

करनाल : हरियाणा के करनाल शहर से एक बड़ी वारदात की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां देर रात बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं सरेआम हुई इस वारदात से पूरा इलाका कांप उठा है।

टांगों में मारी चार गोलियां 

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात कर्ण विहार एरिया की है। घायल युवक की पहचान उज्वल उर्फ मोनू के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उज्वल उर्फ मोनू की टांगों में चार गोलियां मारी है। अस्पताल से अपने घर लौट रहे युवक से दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पहले सिगरेट जलाने के लिए लाइटर मांगा फिर उसकी फोटो दिखाकर उसके टांगो में चार गोलियां मार दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए करनाल सेक्टर 32-33 थाना से जांच अधिकारी निरंजन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कर्ण विहार एरिया में उज्वल नाम के लड़के पर दो अज्ञात लोगों ने गोली चलाई है। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे हैं और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, उन्होंने कहा घायल युवक कर्ण विहार में शीशे का काम किया करता है। मामला रंजिश से जुड़ा या कुछ और है, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

हॉस्पिटल से घर लौट रहा था युवक

घायल युवक के मामा रमेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कर्ण विहार की घटना है जहां पर उज्वल को गोलियां मारी गई है। उन्होंने कहा हमारे रिश्तेदार हॉस्पिटल में दाखिल थे। उसका हालचाल जानकर उज्वल घर वापिस लौट रहा था तभी उसे रास्ते में रोका गया, पहले उससे बाइक सवार युवकों द्वारा सिगरेट जलाने के लिए लेटर मांगा गया। फिर उसकी फोटो दिखाई गई उसके बाद उसके टांगो में चार गोलियां मार दी और मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया उनके भांजे की किसी से कोई पुरानी रंजिश और न ही कोई पुरानी दुश्मनी भी नहीं है। 

युवक के परिजनों ने बताया कि फिलहाल घायल युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। युवक की टांगो में गोलियां लगी है। युवक की किसी से कोई पुरानी रंजिश नही थी, वही दूसरी और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!