करनाल में कुएं में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या या हादसा? गहराया सस्पेंस

Edited By Harman, Updated: 22 Apr, 2026 04:26 PM

body of 45 year old man found in a well in karnal

करनाल के तरावड़ी में एक सूखे कुएं के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला। शुरुआती तौर पर यह हादसा है या हत्या, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

करनाल : करनाल के तरावड़ी में एक सूखे कुएं के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला। शुरुआती तौर पर यह हादसा है या हत्या, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है और रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 45 वर्षीय सतपाल के रूप में हुई है, जो तरावड़ी का रहने वाला था और 3 बच्चों का पिता था। परिजनों के अनुसार, सतपाल मंगलवार की सुबह काम के लिए घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान कुएं के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने अंदर झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया। शुरुआत में यह चर्चा फैल गई कि शव का सिर नहीं है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि जब थाने में कॉल आई थी जब पुलिस टीम कुएं में उतरी और शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्च्युरी हाउस भेज दिया और पोस्टमार्टम आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!