करनाल में भयानक हादसे ने छीना घर का इकलौता चिराग, पिता का इलाज कराने जर्मनी से आया; एक झटके में यूं खींच ले गई मौत

Edited By Harman, Updated: 23 Apr, 2026 04:20 PM

only son dies in a horrific road accident in karnal

करनाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कैंटर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुछ महीने पहले ही अपने बीमार पिता का इलाज कराने विदेश से लौटा था। युवक इकलौता बेटा...

करनाल : करनाल जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कैंटर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कुछ महीने पहले ही अपने बीमार पिता का इलाज कराने विदेश से लौटा था। युवक इकलौता बेटा था। वहीं इस हादसे ने एक पिता से उसके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले में दादुपुर के पास की है। मृतक युवक की पहचान टिकरी गांव निवासी 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन जरुरी काम के लिए करनाल गया था। काम निपटाकर वह वापिस घर जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार केंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी माता का पहले ही निधन हो चुका है। वह बीमार पिता का इलाज कराने 2-3 महीने पहले जर्मनी से भारत लौटा था। हादसे की सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इकलौते बेटे की मौत से पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!