इंद्री में बड़ा हादसा : डंपर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Apr, 2026 05:39 PM

major accident in indri elderly man dies after being hit by a dumper police in

इंद्री-लाडवा रोड पर सरसा ब्रांच नहर के पुल पर भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग

इंद्री (मेनपाल) : इंद्री-लाडवा रोड पर सरसा ब्रांच नहर के पुल पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार गांव उमरी (जिला कुरुक्षेत्र) निवासी 60 वर्षीय रणबीर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य के लिए इंद्री आ रहे थे। जैसे ही वह सरसा ब्रांच नहर के पुल पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आए डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर चालक बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटता ले गया, जिससे रणबीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एसआई राजा राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जायेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!