करनाल में 2 हजार के लिए क्रूरता की हदें पार, शख्स पर चाकू-रॉड से हमला; फैली सनसनी

Edited By Harman, Updated: 04 May, 2026 04:37 PM

man attacked with knife and rod over 2 000 in karnal

हरियाणा के करनाल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक दिहाड़ी मजदूर से महज 2 हजार रुपए लूटने के लिए हमलावरों ने क्रूरता की हदें पार कर दी। दिहाड़ी मजदूर पर अज्ञात बदमाशों ने पैसे लूटने की मंशा से धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए।

करनाल : हरियाणा के करनाल से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक दिहाड़ी मजदूर से महज 2 हजार रुपए लूटने के लिए हमलावरों ने क्रूरता की हदें पार कर दी। दिहाड़ी मजदूर पर अज्ञात बदमाशों ने पैसे लूटने की मंशा से धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए।  

मिली जानकारी के अनुसार, घटना फुसगढ़ के पास की है। घायल की पहचान बिहार निवासी बलिंद्र के रूप में हुई है। देर रात 2-3 नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेरकर रुपए छीनने की कोशिश की। जब उसने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने रॉड और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। मुंह पर चाकू से वार किए और रॉड से टांगों पर बेरहमी से मारा। खून से लथपथ वह जमीन पर गिर गया। डायल-112 की टीम ने घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय शराब में धुत समझकर वहीं छोड़ दिया। अगली सुबह एक सामाजिक संस्था की टीम ने बलिंद्र को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब जांच में जुटी है। पुलिस का कहना आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!