करनाल में हुई वर्षा, आंधी-तूफान ने ली 2 लोगों की जान, दर्दनाक हादसे के हुए शिकार

Edited By Isha, Updated: 08 May, 2026 05:07 PM

rain and storms claim two lives

हरियाणा में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, मौसम

हिसार : हरियाणा में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक सूरज के तेवर तल्ख रहेंगे, जिसके बाद 10 मई की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सिरसा वर्तमान में 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा 10 मई की रात से मौसम करवट लेगा। 11 से 13 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार वर्षा की संभावना है।

आंधी-तूफान का कहरः बीती रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण करनाल जिले में दो दर्दनाक हादसे हुए। पहला हादसा घरौंडा के गुढ़ा गांव में हुआ जहां बाइक सवार चार युक्कों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बिहार निवासी 24 वर्षीय मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तरावड़ी में अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में फंस गया और उसकी जान चली गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!