Haryana के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए अनिवार्य हुआ ये काम, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 03:11 PM

hindi and english newspapers now mandatory in government school libraries

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ देश दुनिया की खबरों से भी अपडेट रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नियमित 'न्यूज रीडिंग'

डेस्क  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थी किताबी ज्ञान के साथ देश दुनिया की खबरों से भी अपडेट रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नियमित 'न्यूज रीडिंग' अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामान्य ज्ञान, भाषा विकास और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।  

रोहताश वर्मा ने बताया कि वर्तमान दौर में समाचार पत्र सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समझ विकसित करने का सशक्त माध्यम है। नियमित अखबार पढ़ने से न केवल छात्रों की शब्दावली मजबूत होगी, बल्कि उनकी विश्लेषण क्षमता में भी सुधार होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक स्कूल की लाइब्रेरी में कम से कम एक हिंदी और एक अंग्रेजी समाचार पत्र की उपलब्धता अनिवार्य होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!