Edited By Manisha rana, Updated: 08 May, 2026 11:44 AM

करनाल जिले के गांव अंजनथली में हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचलने से मजदूर की मौत हो गई।
करनाल : करनाल जिले के गांव अंजनथली में हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचलने से मजदूर की मौत हो गई। मजदूर ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था, तभी अचानक ट्रैक्टर आगे से उठ गया और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। इसके बाद पीछे आ रही ट्राली उसे रौंदते हुए निकल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें लोड थी। टायर के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर जैसे ही ऊपर उठा और आगे बैठा हुआ उनका बेटा महेंद्र नीचे गिर गया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्राली में हजार से अधिक ईंटें लोड हुई पड़ी थी। ट्राली के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और मालिक भाग गया था। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है, देखते हैं क्या कुछ कार्यवाही होती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)