राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर माफी मांगे कांग्रेस: मनोहर लाल

Edited By Isha, Updated: 28 Jul, 2022 09:21 PM

congress should apologize for objectionable remarks about presiden manohar lal

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज से एक महिला देश की राष्ट्रपति बनी है और कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। इस अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय टिप्पणी पर सिर्फ अधीर रंजन चौधरी ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को देश व राष्ट्रपति से...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से बीजेपी आग बबूला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ना केवल महिला विरोधी है, बल्कि इससे पूरे आदिवासी समाज और देश की हर महिला का अपमान किया गया है। इस टिप्पणी से कांग्रेस की गरीब, आदिवासी और महिला विरोधी मानसिकता का पता चलता है। 

मनोहर लाल ने कहा कि राष्ट्रपति का पद संविधान में सबसे सर्वोच्च होता है और सुप्रीम पद पर बैठे शख्स के लिए ऐसी शब्दावली का उपयोग कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के मानसिक दिवालियापन को दिखाती है। द्रौपदी मुर्मू ने अपने पूरे जीवन में संघर्ष किया है। इस संघर्ष के बलबूते ही वे आज इस पद तक पहुंची हैं, लेकिन एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार आदिवासी समाज से एक महिला देश की राष्ट्रपति बनी है और कांग्रेस उनका अपमान कर रही है। इस अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय टिप्पणी पर सिर्फ अधीर रंजन चौधरी ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को देश व राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!