अनाज से खिलवाड़ भारी पड़ा! गेहूं पर पानी डालने के मामले में इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा सस्पेंड, सिरसा किया गया ट्रांसफर

Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 11:10 AM

inspector ankur jangra suspended in case of pouring water on wheat

सरकारी अनाज की सुरक्षा में लापरवाही बरतने और गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछार करने के गंभीर मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानि

कुरुक्षेत्र: सरकारी अनाज की सुरक्षा में लापरवाही बरतने और गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछार करने के गंभीर मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह ने शाहाबाद में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक (Food & Supplies Inspector) अंकुर जांगड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

जांच समिति की रिपोर्ट के बाद गिरी गाज
विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि गेहूं पर पानी डालने का मामला सामने आने के बाद 22 मई को उपमंडल अधिकारी (SDM) शाहाबाद की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया था। इस समिति में हैफेड (HAFED) के जिला प्रबंधक को बतौर सदस्य शामिल किया गया था। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में निरीक्षक अंकुर जांगड़ा को ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतने का दोषी पाया, जिसके बाद महानिदेशक ने निलंबन के आदेश जारी किए।

निलंबन के दौरान सिरसा रहेगा मुख्यालय
तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किए गए निरीक्षक अंकुर जांगड़ा के लिए आदेश जारी किए गए हैं कि निलंबन की इस अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सिरसा कार्यालय में रहेगा। बिना अनुमति के वे अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!