गैंगवार जैसी रंजिश: साहिल मर्डर का बदला लेने के लिए घर में घुसे बदमाश, आरोपी के विकलांग ताऊ को गोलियों से भूना

Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 10:21 AM

criminals entered the house to avenge sahil s murder

झज्जर जिले के गांव डीघल में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में 50 वर्षीय विकलांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी डीघल के रूप में हुई है

झज्जर ( दिनेश मेहरा ): झज्जर जिले के गांव डीघल में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में 50 वर्षीय विकलांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जितेंद्र पुत्र धर्मवीर निवासी डीघल के रूप में हुई है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार,8 अप्रैल 2026 को गांव डीघल निवासी साहिल उर्फ सोनू की हत्या कर दी गई थी। उस मामले में योगेश उर्फ योंगी और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

योगेश वर्तमान में अपने साथियों सहित साहिल हत्याकांड में जेल में बंद है। मृतक पक्ष का आरोप है कि साहिल उर्फ सोनू की हत्या की रंजिश को लेकर उसके चाचा के लड़के अमन उर्फ बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र,योगेश उर्फ योंगी का ताऊ था और शारीरिक रूप से विकलांग था। आरोप है कि हमलावर देर रात घर में घुसे और जितेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सोमबीर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है,जबकि पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!