HSSC अलर्ट: बायोमीट्रिक से छूटे अभ्यर्थियों को मिला मौका; महिला सिपाही PMT शॉर्टलिस्ट भी जारी

Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 11:22 AM

candidates who missed the biometric verification get a second chance

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए जिन अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र नहीं मिले हैं उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया है। आयोग ने गूगल फॉर्म के माध्यम से ऐसे अभ्यर्थियों का

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए जिन अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र नहीं मिले हैं उनकी शिकायतों का संज्ञान लिया है। आयोग ने गूगल फॉर्म के माध्यम से ऐसे अभ्यर्थियों का ब्योरा मांगा है जिससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सके। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि ऐसे अभ्यर्थियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आयोग ने इन अभ्यर्थियों को तीन से पांच जून तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में बायोमीट्रिक सत्यापन कराने का मौका दिया है। ब्यूरो

पीएमटी के लिए 25 गुना अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्ट जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने महिला सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक माप परीक्षण यानी पीएमटी का 13 जून तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। साथ ही आयोग ने पीएमटी के लिए 25 गुना अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्ट भी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!