Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jun, 2026 02:12 PM

हरियाणा के पशुपालकों के लिए गुड़ न्युज आई है। अब पशुपालकों को अच्छी नस्ल की गाय, भैंस या फिर बकरी लेने के लिए पशु मेलों या फिर डेयरियों में घूमना नहीं पड़ेगा।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पशुपालकों के लिए गुड़ न्युज आई है। अब पशुपालकों को अच्छी नस्ल की गाय, भैंस या फिर बकरी लेने के लिए पशु मेलों या फिर डेयरियों में घूमना नहीं पड़ेगा। बता दें कि पशुपालन विभाग अब पशुओं का डिजिटल प्रोफाइल तैयार कर रहा है।
पशुधन ऐप पर सारी जानकारी रहेगी उपलब्ध
भारत पशुधन ऐप पर पशुओं की नस्ल, उम्र, स्वास्थ्य, टीकाकरण और दूध उत्पादन क्षमता जैसी जानकारी उपलब्ध होगी। इससे पशुपालक घर बैठे अपनी जरूरत के अनुसार पशु तलाश सकेंगे। पशुपालन विभाग ने इस बार टीकाकरण अभियान को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ा है। पशुपालक अपनी जरूरत के अनुसार पशुओं की जानकारी आनलाइन देख सकेंगे। अगर कोई अधिक दूध देने वाली मुर्राह भैंस या किसी विशेष नस्ल की गाय की तलाश कर रहा है तो उसे संबंधित जानकारी आसानी से मिल जाएगी।
वहीं भारत पशुधन एप पर पशुपालक का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। साथ ही पशु का फोटो, नस्ल, रंग, उम्र, स्वास्थ्य स्थिति व दूध उत्पादन क्षमता जैसी जानकारियां भी अपलोड होंगी। टीकाकरण का रिकॉर्ड भी इसी प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेगा। पशु की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)