Tohana: नहर में नहाने गया नवविवाहित युवक तेज बहाव में बहा, सर्च ऑप्रेशन जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jun, 2026 12:53 PM

young man was swept away by the strong current of a canal in tohana

टोहाना के पास गांव रहनवाली वाली नहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक राहुल बह गया। हादसा मंगलवार को हुआ। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना के पास गांव रहनवाली वाली नहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक राहुल बह गया। हादसा मंगलवार को हुआ। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की तलाश के लिए बुधवार को हिसार से NDRF की टीम बुलाई गई है, जो देर नहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

दोस्तों के साथ आया था नहर में नहाने 

जानकारी के अनुसार जाखल की नायक बस्ती निवासी राहुल पुत्र मंजू अपने चाचा के लड़के सुमित और दोस्तों गौरव व प्रिंस के साथ नहर में नहाने आया था। चारों गांव रहनवाली के पास नहर में उतरे। नहाते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और राहुल बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धार के कारण वह खुद भी संभल नहीं पाए और राहुल आंखों से ओझल हो गया।

7 महीने पहले हुई थी राहुल की शादी

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना के एडिशनल थाना प्रभारी हरदयाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया और हिसार से NDRF की गोताखोर टीम को बुलाया गया। समाचार लिखे जाने तक राहुल का कोई सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी सूचना भिजवा दी है ताकि शव तट पर मिले तो तुरंत जानकारी दी जा सके। राहुल की मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि राहुल की शादी 7 महीने पहले ही हुई थी। घर में दो बहनें और एक भाई भी है। 

वहीं थाना प्रभारी हरदयाल सिंह ने बताया कि राहुल की तलाश की जा रही है, वह अपने दोस्तों के साथ आया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मानसून में नहरों और दरियाओं में नहाने से बचें। पानी का बहाव ऊपर से कम दिखता है, लेकिन अंदर तेज भंवर होते हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!