पानीपत में लेडी MBBS डॉक्टर से हैवानियत, आपत्तिजनक VIDEO बना बॉयफ्रेंड कर रहा था ब्लैकमेल; फिर तंग होकर उठाया खौफनाक कदम

Edited By Harman, Updated: 23 May, 2026 02:37 PM

raped and blackmailed female mbbs doctor in panipat

पानीपत में एक लेडी MBBS डॉक्टर बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गई। इस जानलेवा कदम से उसके पूरे शरीर में फ्रैक्चर हो गया। वह इसी कंडीशन में कई दिनों तक पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती रही। वर्तमान में वह पूरी तरह...

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में एक लेडी MBBS डॉक्टर बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गई। इस जानलेवा कदम से उसके पूरे शरीर में फ्रैक्चर हो गया। वह इसी कंडीशन में कई दिनों तक पानीपत के एक अस्पताल में भर्ती रही। वर्तमान में वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ होकर बेड पर है। डॉक्टर के भाई और चाचा ने मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच डीएसपी को सौंपी। 

पुलिस को दी गई शिकायत और डीएसपी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता वर्तमान में एक MBBS डॉक्टर है। साल 2015 में जब वह जींद के एक पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी, तब उसी स्कूल में पढ़ने वाले मोहित निवासी जींद से उसकी दोस्ती हुई थी। मोहित ने खुद को बहुत अमीर और अच्छे घराने का बताकर पीड़िता को अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का प्रस्ताव रखा। 

इसके बाद साल 2019 में जब पीड़िता अपनी मेडिकल (MBBS) की पढ़ाई के लिए तेलंगाना चली गई, तो आरोपी मोहित वहां भी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया। आरोप है कि वहां उसने दोस्ती के बहाने उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी मोहित ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसी कंडीशन में उसकी अश्लील वीडियो और तस्वीरें अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लीं। इसके बाद पीड़िता ने उसकी असलियत जानकर शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

वही मॉडल टाऊन थाना एसएचओ ने बताया कि शिकयत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी गई है। एसएचओ ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि लड़की पर पैसे का भी दबाव बनाया जाता था और जबरदस्ती शादी का भी दबाव बनाया जा रहा था और अश्लील वीडियो बनाने के भी आरोप लगाए गए हैं जिसके चलते लड़की द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!