Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Oct, 2026 07:03 PM

पानीपत के गांव गोयला खेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नाक बापौली रोड पर तेज रफ्तार
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के गांव गोयला खेड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नाक बापौली रोड पर तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय भतीजे रिहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 25 वर्षीय चाचा अजहरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, चाचा-भतीजा सिलेंडर भरवाने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गोयला खेड़ा के पास बापौली रोड पर तेज रफ्तार से आ रही इलेक्ट्रिक बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अजहरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद बस चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
वहीं, ग्रामीणों की मदद से घायल अजहरुद्दीन को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक रिहान के शव को पानीपत के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)