Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 12:46 PM
फरीदाबाद के दशहरा मैदान में कुछ युवकों द्वारा जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक असुरक्षित तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के दशहरा मैदान में कुछ युवकों द्वारा जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक असुरक्षित तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलते ही फरीदाबाद पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों और संबंधित वाहनों की पहचान करने में जुटी हुई है। वाहन नंबरों का पता लगाया जा रहा है ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

पुलिस की चेतावनी फरीदाबाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर वाहनों को कंपाउंड किया जाएगा तथा नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
परिजनों से अपील पुलिस और प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी जैसे खतरनाक कृत्यों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।