पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर महिला ने गुड़गांव में की टिप्पणी, धार्मिक भावनाओं को पहुंचाया ठेस, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Jun, 2026 07:06 PM

woman arrest for religious commenting on cm west bangal

चक्करपुर गांव में सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो अपलोड कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार...

गुड़गांव, (ब्यूरो): चक्करपुर गांव में सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो अपलोड कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शिकायत पर शनिवार को सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। महिला को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। महिला की जमानत याचिका पर आठ जून को सुनवाई होगी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, चक्करपुर निवासी दिनेश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई उज्जवल के व्हाट्सऐप नंबर पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो बंगाली भाषा में था, जिसे पूरी तरह समझने के लिए उन्होंने अपने एक बंगाली किरायेदार से इसका हिंदी अनुवाद करवाया। अनुवाद के बाद पता चला कि वीडियो में एक महिला पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी का नाम लेते हुए प्रतिबंधित पशु का मांस खाने को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कह रही है। वीडियो में महिला कह रही थी आज मैंने प्रतिबंधित पशु का मास बनाया है, तू भी खा ले। 

 

 जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट किया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पर्याप्त सबूतों के आधार पर 30 मई को ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला की पहचान 33 वर्षीय ज्योत्सना बीबी निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। महिला फिलहाल गुरुग्राम के चंद्रलोक चक्करपुर में किराये पर रह रही थी। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ज्योत्सना बीबी ने बिना किसी दबाव या लालच के अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल किया है। 

 

महिला की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और तलाशी के दौरान वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसे पुलिस ने सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। 30 मई को ही आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भोंडसी भेज दिया गया। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता सुंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई। कोर्ट में महिला की जमानत याचिका पर आठ जून को सुनवाई होगी। सुनवाई से पहले मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल किया। पुलिस ने जवाब में कहा कि आरोपी महिला को जमानत नहीं दी जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!