Yamunanagar में बकाया रिकवरी के लिए 2 राइस मिलों की नीलामी, रमनदीप सिंह ने 1.85 करोड़ में मारी बाजी!

Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 04:25 PM

two rice mills auctioned in yamunanagar for recovery of dues

हरियाणा के यमुनानगर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से लंबित बकाया राशि की रिकवरी के लिए दो राइस मिलों की नीलामी (Auction) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता):  हरियाणा के यमुनानगर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से लंबित बकाया राशि की रिकवरी के लिए दो राइस मिलों की नीलामी (Auction) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल की कड़ी निगरानी में आयोजित इस ऑक्शन में कुल 24 बोलीदाताओं (Bidders) ने हिस्सा लिया। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

रमनदीप सिंह ने लगाई 1.85 करोड़ की सबसे ऊंची बोली
बुधवार सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस नीलामी प्रक्रिया में बीडर्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, अंत में रमनदीप सिंह नाम के बीडर ने 1 करोड़ 85 लाख 25 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई। काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी जब किसी अन्य बोलीदाता ने इससे बड़ी बोली नहीं लगाई, तो नियम के तहत इस अंतिम बोली को प्रशासन द्वारा स्वीकार कर लिया गया।


नीलामी के संबंध में जानकारी देते हुए DFSC जतिन मित्तल ने बताया कि विभाग की ओर से सभी कानूनी और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए यह ऑक्शन आयोजित किया गया था। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और फिजिकल तौर पर बेहद पारदर्शी रही। बोली के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद या बाधा सामने नहीं आई और 24 बीडर्स की मौजूदगी में इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। वहीं मौके पर मौजूद तहसीलदार ने भी पुष्टि की कि प्रशासन की देखरेख में दोनों राइस मिलों की नीलामी बिना किसी रुकावट के पूरी हुई और अंतिम बोली को नियमानुसार ही हरी झंडी दी गई है।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
नीलामी स्थल पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना या हंगामे को रोकने के लिए प्रशासन पहले से ही मुस्तैद था। मामले पर जानकारी देते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि  प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी बीडर्स ने शांतिपूर्ण ढंग से अनुशासन में रहकर इस प्रक्रिया में भाग लिया, जिससे पूरी ऑक्शनिंग व्यवस्थित ढंग से पूरी हो सकी। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!