हरियाणा पुलिस का डिजिटल प्रहार, संगठित अपराध को कुचलने के लिए 10,892 जघन्य अपराधियों का डेटाबेस तैयार

Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 05:11 PM

database of 10 892 heinous criminals prepared to crush organized crime

संगठित अपराध और अंतर-जिला गैंग नेटवर्कों पर नकेल कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने पिछले एक दशक में हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में शामिल

चंडीगढ़: संगठित अपराध और अंतर-जिला गैंग नेटवर्कों पर नकेल कसने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने पिछले एक दशक में हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे जघन्य अपराधों में शामिल 10,892 अपराधियों का एक व्यापक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया है।

विशेष रूप से गठित रोहतक-झज्जर-सोनीपत-फरीदाबाद (RJSF) यूनिट की देखरेख में शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य अपराधियों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग (निगरानी) करना और अपराधों पर पहले ही रोक लगाना है।

 
पंचकुला स्थित पुलिस मुख्यालय में राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस पहल की सराहना की।शुरुआत में रोहतक में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किए गए इस टेक-ड्रिवन (तकनीक आधारित) पुलिसिंग मॉडल के अपराध को रोकने में बेहतरीन परिणाम मिले। इसके बाद इसे झज्जर, सोनीपत और फरीदाबाद में भी लागू किया गया। अब इस सफल मॉडल को हरियाणा के सभी जिलों में विस्तार देने की योजना है।


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह डेटाबेस केवल अपराधियों के नामों की सूची नहीं है, बल्कि यह अपराधियों को उनके जोखिम स्तर (Risk Levels) के आधार पर वर्गीकृत करता है। आपराधिक गैंग अक्सर छोटे अपराधियों, अपराध की ओर झुकाव रखने वाले युवाओं या जमानत पर बाहर आए अपराधियों को अपने साथ मिलाने की ताक में रहते हैं। पुलिस की विशेष टीमें अपराधियों के व्यवहार में बदलाव, उनके सोशल मीडिया एक्टिविटी, मौजूदा पते और उनके करीबियों के नेटवर्क को ट्रैक कर रही हैं, ताकि किसी भी वारदात को होने से पहले ही नाकाम किया जा सके।

 

 HaryanaPolice ,CrimePrevention ,DigitalDatabase ,HaryanaSTF ,GangsterCrackdown ,PredictivePolicing ,LawAndOrder ,RJSFUnit ,HaryanaNews

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!