Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 03:11 PM

हरियाणा के राजस्व प्रशासन को आधुनिक बनाने और संस्थागत क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में 'हरियाणा राजस्व
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के राजस्व प्रशासन को आधुनिक बनाने और संस्थागत क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में 'हरियाणा राजस्व प्रशिक्षण अकादमी' की स्थापना को मंजूरी दी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह स्वीकृति प्रदान की। इस राजस्व प्रशिक्षण अकादमी पर 100 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी और यह 14 एकड़ भूमि पर विकसित होगी। यह अकादमी राज्य के राजस्व अधिकारियों और फील्ड स्तर के कर्मचारियों के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र के रूप में काम करेगी।
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि यह अकादमी राजस्व अधिकारियों की पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाने और उन्हें भूमि प्रशासन, आपदा प्रबंधन तथा सार्वजनिक सेवा वितरण की बदलती चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अकादमी की घोषणा हरियाणा के बजट 2026-27 में की गई थी। कुरुक्षेत्र जिले से प्राप्त कई प्रस्तावों का मूल्यांकन करने के बाद सरकार ने इस परियोजना के लिए ग्राम पंचायत उमरी को सबसे उपयुक्त स्थान के रूप में चुना है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि उमरी में प्रस्तावित स्थल के कई लाभ हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण यह भूमि हरियाणा के सभी हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह संस्थान पेशेवर प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए एक कन 'उत्कृष्टता केंद्र' के रूप में उभरेगा।