हरियाणा BJP में नई शुरुआत, CM सैनी की मौजूदगी में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने संभाला कार्यभार...

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Jun, 2026 05:56 PM

a new beginning for haryana bjp newly appointed state president archana gupta t

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में

पंचकूला (उमंग) : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता आज पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में आयोजित भव्य समारोह के दौरान अपने पद का औपचारिक कार्यभार ग्रहण करने पहुंची। इस अवसर पर प्रदेशभर से भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके अलावा भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा सरकार के मंत्रीगण, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

PunjabKesari

समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा हरियाणा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मंच पर उपस्थित रहे। उनके कार्यकाल के बाद अब डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में संगठन की नई पारी की शुरुआत हो रही है, जिसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यभार ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पंचकमल परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नए नेतृत्व का स्वागत किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

कार्यभार ग्रहण करते ही अर्चना गुप्ता ने संगठन को लेकर कहा कि बूथ से लेकर जिले तक की टीम का गठन हो चूका है।प्रदेश की टीम का जल्द गठन होगा। वहीं SIR को लेकर अर्चना गुप्ता ने कहा किघुसपैठियों द्वारा हरियाणा के लोगों के अधिकारों पर डाका नहीं डालने देंगे। भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जायेंगे और घुसपैठियों को चिन्हित करेंगे।  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!