Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2026 10:34 AM

एबोला वायरस को लेकर विश्वभर में बढ़ती चिंता के बीच स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वायरस को लेकर सभी देशों को विशेष सावधानी और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
फरीदाबाद(अनिल राठी): एबोला वायरस को लेकर विश्वभर में बढ़ती चिंता के बीच स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वायरस को लेकर सभी देशों को विशेष सावधानी और एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
फरीदाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एबोला वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
सीएमओ के अनुसार, अस्पतालों में अलग से आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में यदि एबोला वायरस का कोई संदिग्ध या संक्रमित मामला सामने आता है तो उसका तुरंत उपचार और प्रबंधन किया जा सके। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।