Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Jun, 2026 03:40 PM

हरियाणा में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटैनसिव रिविजन यानि SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई
बहादुरगढ़ (प्रवीन कुमार) : हरियाणा में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटैनसिव रिविजन यानि SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिलहाल एसआईआर की तैयारियों के मद्धेनजर ट्रेनिंग और दूसरी तैयारियां जोरों पर है। बहादुरगढ़ के एसडीएम अभिनव सिवाच ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ हर घर पर जाकर दस्तक देंगे।
इस दौरान लोगों से भी ये अपील की गई है वो बीएलओ को वोटर लिस्ट को लेकर पूरा सहयोग भी करें। घर घर जाकर बीएलओ 2002 की वोटर सूची के तहत मैपिंग का काम करेंगे। उसके बाद अनमैप्ड वोटरों को नोटिस देकर वोटर लिस्ट के लिए उनके दावे और आपत्तियां भी मांगी जाएगी।
चुनाव आयोग ने पासपोर्ट, दसवीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस समेत 12 दस्तावेजों की सूची जारी की है जिनके आधार पर कोई वोटर अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। एसडीएम ने बताया कि 21 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी। सभी दावे और आपत्तियों के निपटान के बाद 22 सितम्बर को फाईनल मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। अभी तक बहादुरगढ़ में 42 प्रतिशत वोटर्स की मैपिंग का काम पूरा हो चुका है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)