फरीदाबाद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाही, पटवारी व उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Feb, 2026 03:15 PM

patwari and his associate arrested while taking bribe in faridabad

फरीदाबाद जिले में उप तहसील गोच्छी में कार्यरत पटवारी जितेंद्र और उसके सहयोगी विनोद को विजिलेंस की टीम ने 20000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम आगामी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में उप तहसील गोच्छी में कार्यरत पटवारी जितेंद्र और उसके सहयोगी विनोद को विजिलेंस की टीम ने 20000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम आगामी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक पटवारी और उसकी सहयोगी म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर उससे यह रिश्वत ले रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत विजिलेंस को की थी और वह विजिलेंस की इस कार्रवाई से संतुष्ट है।

गिरफ्तारी के बाद विनोद से जब पूछा गया तब उसने कैमरे पर कुछ भी नहीं बोला। उसमे ना ही अपनी गलती का एहसास किया और ना ही उसने रिश्वत लेने से इनकार किया। इस मामले में शिकायतकर्ता शत्रुजीत शर्मा ने बताया कि वह पिछले कई महीने से म्यूटेशन चढ़वाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पटवारी जितेंद्र उसका काम नहीं कर रहे थे। उसे म्यूटेशन चढ़ाने के लिए बार-बार तहसील में घुमाया जा रहा था, फिर भी उसका काम नहीं हो रहा था। इसके बाद पटवारी जितेंद्र के सहयोगी विनोद ने म्यूटेशन चढ़ाने की एवज में उनसे 30000 रिश्वत की डिमांड की। 25000 पर उनकी बात तय हुई और 5000 उन्होंने एडवांस भी ले लिए थे लेकिन उन्होंने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई और विजिलेंस को इसकी शिकायत कर दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम आज उनके साथ आई। जैसे ही उन्होंने 20000 रिश्वत के दी तुरंत विजिलेंस की टीम ने पटवारी जितेंद्र के सहयोगी विनोद को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ-साथ पटवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं उप तहसील गोच्छी में काम कराने के लिए आए अरशद ने बताया कि वह भी पिछले कई वर्षों से यहां पर अपना काम कराने के लिए चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन यहां के पटवारी को अन्य अधिकारी उनका काम नहीं कर रहे हैं जिसके चलते वह फरीदाबाद के जिला उपायुक्त से मिल चुके हैं और उन्होंने भी काम कराने के लिए उन्हें आश्वासन दिया है लेकिन फिर भी उनका काम उप तहसील गोच्छी में नहीं हो रहा है। अरशद ने बताया कि यह विजिलेंस की कार्रवाई बिल्कुल सही हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!