फरीदाबाद में दुखद हादसा ; सिरोही झील में डूबने से नौजवान की मौत, दिल्ली से आया था घूमने

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 May, 2026 08:46 PM

tragic accident in faridabad young man drowns in sirohi lake had come from del

हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दिल्ली से अरावली की पहाड़ी में घूमने आए एक युवक की

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दिल्ली से अरावली की पहाड़ी में घूमने आए एक युवक की शनिवार दोपहर सिरोही कृत्रिम झील में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची धौज थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिल्ली के डेरा फतेहपुर गांव निवासी 24 वर्षीय रमाशंकर के रूप में हुई है। वह अपने तीन दोस्तों के साथ सिरोही झील के पास आया था और पानी की सुंदरता देख उसमें नहाने उतर गया था। बाद में झील में डूबने से उसकी मौत हो गई। 

 पुलिस के अनुसार मृतक रमाशंकर एक निजी कंपनी में रिकवरी बाय के तौर पर काम करता था। वह दो भाई और एक बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 

 प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोपहर करीब 2 बजे मृतक अपने दोस्तों के साथ झील में नहाने उतरा था। गहराई में जाने से वह डूबने लगा। यह देख कर दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी। साथ ही डायल-112 पर काल करके पुलिस को भी सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोर की मदद से इसे बाहर निकाल और अलफलाह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उसके दोस्तों से घटना की जानकारी ले रही और मामले की जांच में जुटी है।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!