फरीदाबाद में सोसाइटी में लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे 3 बच्चे, स्कूल जाने के लिए निकले थे मासूम

Edited By Manisha rana, Updated: 03 May, 2026 07:52 PM

3 children stuck in a lift in a faridabad society for 30 minutes

फरीदाबाद के सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसायटी में शनिवार सुबह नौवें तल पर लिफ्ट बंद हो जाने के कारण 30 मिनट तक तीन बच्चे फंसे रहे।

फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसायटी में शनिवार सुबह नौवें तल पर लिफ्ट बंद हो जाने के कारण 30 मिनट तक तीन बच्चे फंसे रहे। निवासियों ने बताया कि बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें लिफ्ट से बाहर निकाला। 

बता दें कि सोसायटी में 1456 फ्लैट्स हैं। इनमें साल 2019 से पजेशन मिलना शुरू हुआ था। सभी फ्लैट्स में परिवार रह रहे हैं। यहां फ्लैट की कीमत 32 लाख से लेकर 50 लाख के बीच है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में सुविधाओं का अभाव है। 

30 मिनट तक फंसे रहे 3 बच्चे

वहीं सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान अंकित त्यागी सहित कई लोगों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए तीन बच्चे लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। तभी अचानक टावर चार में नौवें तल पर लिफ्ट बंद हो गई। बच्चे परेशान होकर चिल्लाने लगे। बच्चे घबरा गए थे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!