फरीदाबाद में रुह कंपा देने वाली घटना...मां से झगड़े के बाद छठी मंजिल से कूदा बेटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 25 Apr, 2026 11:10 AM

young man jumps from sixth floor and died in faridabad

पुलिस के मुताबिक, मृतक दिल्ली के एक अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज करा रहा था। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद सेक्टर-63 की 'टाइम रेजिडेंसी' सोसाइटी में शशांक शेखर मिश्रा (33) रहता था। उसने एलएलबी की पढ़ाई की थी और फिलहाल बेरोजगार...

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-63 स्थित एक व्यक्ति ने रिहायशी इमारत की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक, मृतक दिल्ली के एक अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का इलाज करा रहा था। पुलिस ने बताया कि फरीदाबाद सेक्टर-63 की 'टाइम रेजिडेंसी' सोसाइटी में शशांक शेखर मिश्रा (33) रहता था। उसने एलएलबी की पढ़ाई की थी और फिलहाल बेरोजगार था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात शशांक का अपनी मां के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। 

पुलिस के मुताबिक शशांक को गंभीर हालत में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया, ''युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यदि कोई संदिग्ध तथ्य सामने आता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।'' पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!