फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा, एसयूवी की टक्कर से 2 साल के बच्चे की मौत, गाड़ी के अगले पहिए के नीचे आया सिर

Edited By Harman, Updated: 28 Apr, 2026 11:15 AM

tragic accident in faridabad 2 year old child dies after being hit by suv

हरियाणा के फरीदाबाद में एसयूवी गाड़ी की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने  यह जानकारी दी।

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में एसयूवी गाड़ी की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार रात हुई जब लक्ष्मी अपने बेटे प्रदीप के साथ जा रही थीं और एक एसयूवी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी का अगला पहिया प्रदीप के सिर पर चढ़ गया। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने वाहन चालक रोहित को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। रोहित पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 

पुलिस ने बताया कि रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान रोहित ने कहा कि वह काम से घर लौट रहा था और खेड़ी रोड पहुंचने पर संतुलन खो बैठा, जिससे प्रदीप वाहन के नीचे आ गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!