Shop Fire: फरीदाबाद में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक...

Edited By Manisha rana, Updated: 06 May, 2026 10:52 AM

shop fire due to a short circuit in faridabad

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अंबेडकर चौक पर विनीत ट्रेडिंग कंपनी नाम की दुकान में देर रात आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अंबेडकर चौक पर विनीत ट्रेडिंग कंपनी नाम की दुकान में देर रात आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। यह आग रात करीब 2 बजे दुकान के अंदर हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

PunjabKesari

करीब 60 से 70 लाख रुपये का हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, कूलर, पंखे, एसी, स्पीकर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 60 से 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दुकान के मालिक हर्षित ने बताया कि रात करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दुकान में आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थीं और दुकान के अंदर से तेज धुआं निकल रहा था। शटर खोलने पर देखा गया कि दुकान के पीछे वाले हिस्से में आग लगी हुई थी और सामान तेजी से जल रहा था।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है कारण

प्राथमिक जानकारी के अनुसार दुकान के अंदर लगे किसी कंपनी के ब्रांड के लाइट बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिससे सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग धीरे-धीरे दुकान के पीछे वाले हिस्से से फैलती हुई पूरे शोरूम में पहुंच गई और अंदर रखा सामान जल गया। दुकान मालिक ने बताया कि सामान का इंश्योरेंस कराया हुआ है, लेकिन दुकान का इंश्योरेंस नहीं है। बैंक और संबंधित अधिकारी जांच के लिए आएंगे, उसके बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो पाएगा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति की जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!