हरियाणा-पंजाब बॉर्डर बसों की आवाजाही के लिए खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Edited By vinod kumar, Updated: 18 Oct, 2020 01:15 PM

कोरोना वायरस महामारी के चलते हरियाणा-पंजाब के बीच बसों का आना जाना सिर्फ बार्डर तक सिमित हो गया था, वहां से यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ता था। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब हरियाणा-पंजाब में बसों के आवागमन को...

अंबाला (अमन कपूर):  कोरोना वायरस महामारी के चलते हरियाणा-पंजाब के बीच बसों का आना जाना सिर्फ बार्डर तक सिमित हो गया था, वहां से यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ता था। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब हरियाणा-पंजाब में बसों के आवागमन को दोनों प्रदेशों ने अनुमति दे दी है। जिससे यात्रियों को दोबारा सुविधा मिल सकेगी।

PunjabKesari, haryana

हरियाणा से पंजाब जाने वाले यात्रियों को हरियाणा-पंजाब बॉर्डर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर जैसा लगने लगा था। कोरोना के चलते हरियाणा पंजाब के बीच बसों का आना जाना सिर्फ बार्डर तक सिमित हो गया था, वहां से यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ता था। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पंजाब सरकार ने हरियाणा रोडवेज की बसों को पंजाब जाने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद अब यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है।

इस बारे जानकारी देते हुए अंबाला छावनी बस स्टैंड के इंचार्ज ने बताया कि पंजाब के लिए अब पहले की तरह बस सर्विस शुरू कर दी गई है और पंजाब से भी बसें हरियाणा आनी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए अभी अनुमति नहीं मिल पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!